
लक्सर हरिद्वार
दिनांक 25.09.2026 को वादी साहिल निवासी सुलानपुर रोड़ लक्सर द्वारा लोकेन्द्र नाम के व्यक्ति द्वारा वादी की मां के कान के सोने के कुण्डल लूटने के सम्बन्ध में प्रार्थना दिया गया, जिस पर कोतवाली लक्सर पर तत्काल अभियोग पंजीकृत किया गया।
घटना को गम्भीरता से लेते हुए पुलिस टीम ने आरोपी की तलाश धरपकड़ के प्रयास करते हुए उसे चन्द घंटो में ही सुल्तानपुर क्षेत्र से गिरफ्तार कर लूट का माल बरामद किया। आरोपी को मा0 न्यायालय मे पेश किया जा रहा है।

गिरफ्तार आरोपी
लोकेन्द्र बालियान पुत्र सोहनलाल निवासी ग्राम गड़ी नवाबाद थाना-भौराकला जिला मुजफ्फरनगर उत्तर प्रदेश हाल निवासी म0न0 38 सीतापुर शिव विहार कॉलोनी थाना कोतवाली ज्वालापुर हरिद्वार उम्र-46 वर्ष
बरामदगी
वादी की माता के कान के 02 पीली धातु के कुण्डल




