Blog

40 लीटर कच्ची शराब तथा मोटरसाइकिल के साथ 01 अभियुक्त दबोचा।

शराब तस्करों के ठिकानों पर पुलिस टीम की ताबड़तोड़ दबिशें।छापेमारी और सजग चैकिंग से तस्कर परेशान, शराब माफियाओं में मचा हड़कंप।

पथरी हरिद्वार

माननीय मुख्यमंत्री उत्तराखंड के ड्रग्स फ्री देवभूमि 2025 के तहत जनपद को नशा मुक्त करने व नशा (अवैध शराब/स्मैक/ चरस/ गांजा आदि) तस्करों के विरुद्ध ठोस अभियान चलाने के सम्बन्ध में एसएसपी प्रमेन्द्र डोबाल द्वारा क्राइम मीटिंग में दिए गए निर्देश पर समूचे जनपद पुलिस लगातार प्रयासरत है।

मुखबिर तंत्र को सक्रिय कर की जा रही सघन चैकिंग व संभावित ठिकानों में छापेमारी के क्रम में पथरी पुलिस टीम ने दिनांक 17/12/2023 को सहदेवपुर पुलिया के पास शराब तस्करों के ठिकानों से 01 अभियुक्त को 40 लीटर अवैध कच्ची शराब व मोटरसाइकिल के साथ दबोचा। छापेमारी की भनक लगने पर मौके से अभियुक्त की तलाश की जा रही है। दोनों अभियुक्तों के खिलाफ आबकारी अधिनियम में मुकदमा पंजीकृत किया गया।

 

 

 

Related Articles

Back to top button