लावारिस हालत में वीआईपी घाट के पास मिले 02 मासूम ।
पूछने पर रोने लगे,कई दिनों से थे भूखे,भोजन पानी दिलवाकर विश्वास में लेकर ली गयी जानकारी ,बिना बताए 04 दिन पहले अपने परिजनों से नाराज होकर ट्रेन से पहुंचे हरिद्वार।
हरिद्वार
आज दिनांक 31.08.2024 को टीम को वीआईपी घाट हरिद्वार के पास से दो बालकों को लावारिस स्थिति में मिले।
जब टीम द्वारा उनसे पूछताछ की गई तो बालक रोने लगे और खाने का सामान मांगने लगे दोनो बालको को भोजन पानी दिलवाकर उन्हें विश्वास में लेकर पूछताछ की गई तो उन्होंने अपना नाम राजा और यश पुत्र बबलू पता ग्राम जाटी जिला सोनीपत (हरियाणा) बताया दोनो बालक 04 दिवस पूर्व अपने परिजनों से नाराज होकर बिना बताए ट्रेन के माध्यम से हरिद्वार आ गए थे।
दोनों बालकों को तत्काल रेस्क्यू कर, चिकित्सा परीक्षण उपरांत बाल कल्याण समिति हरिद्वार के समक्ष प्रस्तुत किया गया आदेश अनुसार अध्यक्ष बाल कल्याण समिति हरिद्वार खुला आश्रय गृह ज्वालापुर में संरक्षण दिलवाया गया।

उक्त प्रकरण में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के आदेश के क्रम में टीम गठित कर बालको के परिजनों की तलाश शुरू कर दी गई है।




