
कुमाऊँ
रिपोर्ट- मजहिर खान
आईजी कुमाऊँ निवेदिता कुकरेती ने आज मंडल के सभी एसएसपी और एसपी के साथ अपराध समीक्षा बैठक की। इस दौरान आइजी ने सभी अधिकारियों को अपराधों पर लगाम लगाने के साथ कानून व्यवस्था मजबूत करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि एक वर्ष से पुरानी सभी विवेचनाओं को तत्काल पूरा किया जाए इसके अलावा महिला अपराधों पर सभी जिलों की पुलिस तेजी से कार्रवाई करें। वही कुमाऊँ में तेजी से बढ़ रहे हैं साइबर अपराध को लेकर भी आईजी ने कहा कि ऐसे मामलों पर कार्रवाई करते हुए रिकवरी पर विशेष ध्यान दिया जाए !

, पूर्व में हुई चोरी की घटनाओं में पुलिस टीमें लगाकर तेजी से खुलासा किया जाए और बढ़ते नशे के खिलाफ सभी जिलों की पुलिस आपसी तालमेल बनाकर तेजी से नशे के खिलाफ कार्रवाई करे, उन्होंने बताया कि NDPS के मामलों में अभियान चलाकर अब तक 382 मुकदमे दर्ज कर 519 तस्करों पर कार्रवाई की गई है साथ ही 12 लोगों के खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई भी की गई है।




