क्राइमहरिद्वार

देव व्यापार की सूचना पर HMT ग्रांड होटल पर की गई छापेमारी से 04 महिलाए 03 पुरुष दबोचे।

एसएसपी डोबाल के निर्देश पर हरिद्वार पुलिस की ताबड़तोड़ कार्यवाही,एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट और सिड़कुल पुलिस का साझा अभियान।

. हरिद्वार

हरिद्वार शहर के होटलों में मिल रही अवैध देह व्यापार की सूचना पर एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल द्वारा दिए गए कड़े निर्देशो पर हरिद्वार पुलिस लगातार ताबड़तोड़ कार्यवाही कर रही है।

ताजातरीन कार्यवाही को आज दिनांक 01/07/2025 को एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट व थाना सिडकुल की संयुक्त टीम ने अंजाम देते हुए सिडकुल क्षेत्रांतर्गत स्थित H.M.T. होटल से 04 महिला और 03 पुरुष दबोचे।

संयुक्त टीम के निशाने में आए होटल में दलल नितिन द्वारा अन्य राज्यों से लड़कियां बुलाकर जिस्म फरोशी का धंधा संचालित किया जा रहा था।

पुलिस टीम ने मोके से भारी मात्रा में कैश व आपत्तिजनक सामग्री बरामद हुई है। मामले में थाना सिडकुल में अभियोग पंजीकृत किया गया। फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है।

 

 

Related Articles

Back to top button