हरिद्वार
संवाददाता आरती सैनी को खास रिपोर्ट
जसवावाला कोटा मुरादनगर रोड पर लगी सीएनजी फैक्ट्री से हो रहे प्रदूषण से जनता बेहाल धरने पर बैठे । मामला सीएनजी फैक्ट्री श्रीजी का है जिससे लगातार क्षेत्र में प्रदूषण फैल रहा है कहीं दफा शासन प्रशासन को इस प्रदूषण के बारे में अवगत कराया गया लेकिन कार्रवाई के नाम पर लीपा पोती ही हुई । फैलते प्रदूषण को देखते हुए जनता आक्रोशित होकर धरने पर बैठ गई और कंपनी को बंद करने की मांग को लेकर अड़ी रही । धरना प्रदर्शन की सूचना मिलते ही मौके पर तहसीलदार पहुंची उन्होंने ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया l लेकिन ग्रामीण अपनी बात को लेकर अड़े रहे । कुछ ग्रामीणों से बात की गई तो पता लगा कि कंपनी के कर्मचारी और स्वामी का रवैया भी सही नहीं पाया गया ग्रामीणों का कहना है कि कंपनी स्वामी को अगर कोई इस प्रदूषण के बारे में कहता है तो वह दबंगई करते हैं कुछ महीने पहले ही कंपनी में बिना सेफ्टी के काम करते हुए एक व्यक्ति विकलांग हो गया है जिसको अब तक उचित मुआवजा नहीं मिला है ।
जनता के रोष को देखते हुए तहसीलदार महोदय द्वारा उच्च अधिकारियों को सूचना दी गई ।

जिसके बाद तहसीलदार मैडम ने तत्काल रूप से कंपनी को बंद कराया और तब तक बंद रहेगी जब तक संबंधित अधिकारियों द्वारा कंपनी की परमिशन आदि की जांच और रोड के किनारे पड़े मैले आदि को नहीं हटा लिया जाएगा । तहसीलदार मैडम के आश्वासन पर धरना शांत हुआ ।
इस मौके पर अंकित सैनी,डॉ सतीश सैनी मनीष सैनी, पंकज सैनी ग्राम प्रधा देशराज, प्रदीप वकील सुभाष सैनी, आशीष सैनी ,विवेक सैनी आशीषसैनी, मुजम्मिल प्रधान आदि ग्रामीण मौजूद रहे।




