
हरिद्वार
हरिद्वार सिडकुल में हैमिल्टन के मजदूर भी अपना न्यूनतम वेतन बढ़ाने के लिए और महंगाई भत्ता लेने के लिए व ओवरटाइम का दुगना एवं बोनस आदि पाने के लिए रोशनाबाद श्रम विभाग पहुंचे।
हैमिल्टन कम्पनी में हजार से अधिक महिला व पुरुष मजदूर कार्यरत है 90 प्रतिशत से अधिक ठेका मजदूर है।

12 घंटे काम करने पर मात्र ओवर टाईम का सिंगल पेमेन्ट होता है। 30 दिन काम चलता है कोई छुट्टी नही दी जाती है कैंटीन की सुविधा नहीं है। राष्ट्रीय अवकाश 15 अगस्त, 26 जनवरी व 2 अक्टूबर की छुट्टी नही रहती, और एक मजदूर से दो-तीन मशीनों पर काम कराया जा रहा है। मजदूरों के साथ ठेकेदार व सुपरवाईजर तथा इंजीनियर अभद्र व्यवहार करते है।
इस शोषण के खिलाफ मजदूरों में भयानक असंतोष था।
सर्वप्रथम एक छ मजदूर प्रतिनिधियों की कमेटी चुनी गयी।
उपरोक्त समस्याओं पर एक 11 सूत्रीय मांग पत्र रखा गया।
श्रम विभाग के अधिकारी व पुलिस अधिकारियों के मध्य एक समझौता समपन्न हुआ। सरकारी मानकों के अनुसार न्यूनतम वेतन व महंगाई भत्ता दिया जायेगा।ओवर टाईम का दुगना, साप्ताहिक अवकाश मजदूरों को दिया जायेगा। राष्ट्रीय छुट्टी भी रहेगी, काम पर बुलाने पर उस दिन का डबल भुगतान किया जायेगा। बोनस नियमानुसार दिया जायेगा एवं वकाया महंगाई भत्ता एरिअर के रुप में दिया जायेगा। प्रत्येक मजदूर से एक ही मशीन पर काम लिया जायेगा। किसी भी श्रमिक प्रतिनिधि एवम हडताल में शामिल किसी भी मजदूर को काम से नही निकाला जायेगा.आदि मांगो को माना गया।श्रम विभाग की छुट्टी होने के बाद भी मजदूरों की एकता ने आज श्रम अधिकारियों को आफिस खोलने को मजबूर किया। यह मजदूरों की सामुहिक ताकत की जीत है।
वार्ता में इंकलाबी मजदूर केन्द्र के साथी व विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधि शामिल रहे।
हैमिल्टन के महिला और पुरुष मजदूर सिडकुल में जुलूस निकालते हुए श्रम विभाग पहुंचे ।
आंदोलन में हैमिल्टन मजदूर कमेटी की संजीव कुमार , प्राची, शालू, नेहा, कार्तिक, रमेश तथा इंकलाबी मजदूर केन्द्र के हरिद्वार प्रभारी पंकज कुमार,वरिष्ठ कांग्रेस नेता वरुण बाल्यान, कर्मचारी संघ सत्यम आटो के महिपाल, भेल मजदूर ट्रेड यूनियन के महामंत्री अवधेश कुमार किर्बी श्रमिक कमेटी के राहुल, सामाजिक कार्यकर्त्ता ललित कुमार आदि सैकडे मजदूर रहे।




