दुर्घटनादेहरादून

ऋषिकेश चीला मार्ग पर सड़क दुर्घटना में दो रेंजरों समेत 4 की मौत।

ऋषिकेश।

ऋषिकेश चीला रोड पर चीला पावर हाउस के समीप एक बड़ी दुर्घटना हो गई है, उत्तराखंड वन विभाग की एक गाड़ी का एक्सीडेंट हो गया है जिसमें सवार लोगों में से चार लोगों की मौके पर मौत हो गई है, बाकी दो लोगों की तलाश शक्ति नहर में की जा रही है, मिली जानकारी के अनुसार फॉरेस्ट की गाड़ी का टायर निकले संतुलन बिगड़ने पर एक बड़ा एक्सीडेंट हो गया जिसमें सवार लोगों की मौत हो गई , गोरतलब है कि ट्रायल के लिए लाया गया था इलेक्ट्रिक व्हेकिल गाड़ी में सवार दो रेंज अफसरों की मौत और एक महिला रेंज अफसर लापता जिसकी खोजबीन जारी है, चार घायल वन कर्मियों को एम्स ले लाया गया है , अंधेरा होने के चलते रेस्क्यू कार्य रोका गया है।

 

वही दुर्घटना के घायलों को एम्स के ट्रॉमा इमरजेंसी में भर्ती किया गया है। घायलों में से चार लोगों ने ट्रॉमा इमरजेंसी पहुंचने से पहले ही दम तोड़ दिया। जबकि इलाज हेतु भर्ती किये गए कुल 5 घायलों में से दो लोगों की हालत नाजुक बनी हुई है।

 

चीला मार्ग पर हुई दुर्घटना के घायलों को एम्स के ट्रॉमा विभाग में भर्ती किया गया है। जानकारी देते हुए एम्स के जनसंपर्क अधिकारी संदीप कुमार सिंह ने बताया कि एम्स में कुल नौ लोगों को पहुंचाया गया था जिनमें से अस्पताल पंहुचने से पहले ही 4 लोग ब्राउट डेड पाए गए हैं। उन्होंने बताया कि ट्रॉमा इमरजेंसी से प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतकों में शैलेश उम्र 42 वर्ष, प्रमोद उम्र 43 वर्ष, सैफ अली उम्र 25 वर्ष और कुलराज उम्र 35 साल ( सभी चीला रेंज से सम्बंधित ) शामिल हैं। जबकि घायलों में अमित सेमवाल 41 वर्ष, अश्विन बीजू उम्र 24 वर्ष, अंकुश उम्र 40 वर्ष, राकेश नौटियाल उम्र 50 वर्ष और हिमांशु उम्र 36 वर्ष शामिल है। घायलों में से अमित सेमवाल और अश्विन बीजू की हालत नाजुक बनी हुई है।

वन विभाग के वाहन में कुल 10 लोग बैठे हुए थे जिनमें से 04 की मृत्यु हो गई है, 05 घायल हैं तथा अन्य 01 गायब है।

*मृतकों का विवरण-*

1-शैलेश घिल्डियाल (रेंजर चीला रेंज)

2- प्रमोद ध्यानी (डिप्टी रेंजर चीला रेंज)

3- सैफ अली खान पुत्र खलील निवासी चीला कॉलोनी (वन कर्मचारी)

4- कुलराज सिंह (अक्षा ग्रुप दिल्ली)

*घायलों का विवरण-*

1-हिमांशु गोसाई पुत्र गोविंद सिंह (वन विभाग)

2- राकेश नौटियाल (वन विभाग)

3- अंकुश (अक्षा ग्रुप दिल्ली)

4- अमित सेमवाल (वन कर्मचारी)

5- अश्वनी पुत्र बीजू पट्टी

उक्त दुर्घटना में आलोकी (वार्डन राजा जी नेशनल पार्क चीला) अभी गायब है।

Related Articles

Back to top button