Homeहरिद्वार

विश्व हिंदू परिषद के केंद्रीय अध्यक्ष का वात्सल्य वाटिका, में आकस्मिक पहुंचने पर किया गया भव्य स्वागत ।

बहादराबाद हरिद्वार

श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र अयोध्या के महामंत्री व विश्व हिंदू परिषद के केंद्रीय अध्यक्ष श्रीमान चंपत राय जी का वात्सल्य वाटिका, बहादराबाद में आकस्मिक आना हुआ वात्सल्य वाटिका में पहुंचने पर श्रीमान प्रदीप कुमार मिश्रा, प्रबंधक जी द्वारा विश्व हिंदू परिषद केंद्रीय अध्यक्ष का भव्य स्वागत किया गया, विश्व हिंदू परिषद के प्रांत संगठन मंत्री अजय कुमार जी, विभाग संगठन मंत्री श्रीमान अमित जी, प्रबंधन समिति से श्रीमान अरुण जी सचिव, श्रीमान नरेश वर्मा जी कोषाध्यक्ष, व रवि जोशी डॉ0 संगीता शर्मा, व वात्सल्य वाटिका के प्रकल्प अधीक्षक श्री सुरेंद्र सिंह जी, अध्यापक श्री दीपक धीमान, श्री शिवम, अध्यापिका श्रीमती सोनी राणा, श्रीमती स्नेहलता जी और श्री आकांशु चौहान कार्यालय प्रमुख, श्री कार्तिक सैनी छात्रावास प्रमुख, श्री अमन राजपूत ताइक्वांडो प्रशिक्षक स्वागत के समय उपस्थित रहे। स्वागत के पश्चात श्रीमान चंपत राय जी ने वात्सल्य वाटिका का भ्रमण किया जिसमें नवनिर्मित कंप्यूटर कक्ष, डिजिटल कक्ष क्रीड़ा स्थल अग्निवीर, टेबल टेनिस कैरम बोर्ड छात्रावास कक्षों का अवलोकन किया। तथा छात्रों से वार्तालाप किया व संतुष्ट हुए और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। क्रीड़ा संबंधी सामग्री व स्वच्छता को देखकर बहुत प्रशंसा की तथा वात्सल्य वाटिका के प्रबंधक व प्रबंध समिति द्वारा किए गए कार्यों की सहारना की।

Related Articles

Back to top button