
स्लग….बनभूलपुरा हल्द्वानी
रिपोर्टर, मजहिर खान
उत्तराखंड के हल्द्वानी स्थित बनभूलपुरा रेलवे भूमि अधिकरण मामले में 10 दिसंबर को सुप्रीम कोर्ट से कोई बड़ा फैसला आ सकता है। सुप्रीम कोर्ट के फैसले से पहले नैनीताल जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट पर है। सुरक्षा के दृष्टिगत क्षेत्र में बड़ी मात्रा में पुलिस फोर्स तैनात किया गया है। मंगलवार को जिला प्रशासन और पुलिस के अधिकारियों ने हल्द्वानी रेलवे स्टेशन पर पुलिस फोर्स को ब्रीफिंग किया।इसके बाद बड़ी संख्या में पुलिस के जवान बनभूलपुरा क्षेत्र में फ्लैग मार्च किया। इस दौरान पुलिस प्रशासन ने लोगों से अपील की कल फैसले की दृष्टिगत किसी तरह का कोई भी व्यक्ति अफवाह या सोशल मीडिया में भ्रमित जानकारी ना फैलाएं जिससे की शांति व्यवस्था बिगड़ सके। जिला प्रशासन ने कहा है कि सुप्रीम कोर्ट का जो भी फैसला होगा सभी को मान्य करना पड़ेगा।

इस मौके पर एसपी सिटी मनोज कत्याल ने पुलिस फोर्स को ब्रीफिंग करते हुए कहा कि कानून व्यवस्था को जो भी हाथ में लेता है उसे खिलाफ सख्त कार्रवाई करें। इसके अलावा जिन भी पुलिस अधिकारियों को सरकारी हथियार अलॉट किए गए हैं वह अपने ड्यूटी के दौरान अपने पास रखें। उन्होंने कहा कि बनभूलपुरा क्षेत्र की निगरानी पुलिस 24 घंटे कर रही है इसके अलावा जो भी सामाजिक तत्व है उनको हिरासत में लिया जा रहा है। अपर जिलाधिकारी विवेक राय ने बताया कि सुप्रीम कोर्ट के फैसले के की दृष्टिगत प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट पर है। स्थानीय जनप्रतिनिधि और संभ्रांत लोगों के साथ बैठक भी की जा चुकी है। लोगों से शांति व्यवस्था बनाए जाने की अपील की गई है। कोई भी व्यक्ति कानून अपने हाथ में लेता है तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।




