देहरादूनप्रशासन

सीएम धामी श्रमिक कल्याण योजनाओं की डीबीटी ट्रांसफर।

देहरादून

-उत्तराखंड के श्रमिकों को बड़ी सौगात मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में श्रमिकों के हित में बड़ी घोषणा की। उत्तराखण्ड भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड की विभिन्न योजनाओं के तहत 4224 श्रमिकों के खातों में डीबीटी के माध्यम से 12 करोड़ 89 लाख 85 हजार रुपए की धनराशि ट्रांसफर की गई… साथ ही श्रमिकों की सुविधा के लिए 191 कॉमन सर्विस सेंटरों में विशेष व्यवस्था की शुरुआत भी की गई।

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि राज्य सरकार श्रमिकों की हर समस्या के समाधान के लिए प्रतिबद्ध है। श्रमिकों और उनके आश्रितों के लिए चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से आर्थिक सुरक्षा, सामाजिक संरक्षण और सम्मानजनक जीवन सुनिश्चित किया जा रहा है। सीएम श्रमिकों के कौशल विकास और आजीविका के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम भी संचालित किए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि श्रमिक राज्य के विकास की मजबूत नींव हैं।बुनियादी ढांचे के निर्माण में उनका योगदान अतुलनीय है… ऐसे में सरकार का दायित्व है कि श्रमिकों और उनके परिजनों का भविष्य सुरक्षित रहे। उन्होंने कहा कि 191 कॉमन सर्विस सेंटरों में शुरू की गई विशेष व्यवस्था से श्रमिकों को अब पंजीकरण, नवीनीकरण और योजनाओं से जुड़ी सभी सेवाएं ब्लॉक, तहसील और गांव स्तर पर ही मिल सकेंगी… जिससे उन्हें सरकारी दफ्तरों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। मुख्यमंत्री ने बताया कि पिछले छह महीनों में कर्मकार बोर्ड द्वारा 51 करोड़ रुपए की धनराशि श्रमिकों और उनके परिजनों के खातों में ट्रांसफर की जा चुकी है।साथ ही विकासखंड स्तर पर भी पंजीकरण और लाभ आवेदन की व्यवस्था शुरू की गई है।

मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में बोर्ड द्वारा निरंतर श्रमिकों के हित में कार्य किया जा रहा है।आगे भी सरलीकरण, समाधान, निस्तारण और संतुष्टि के विजन के अनुरूप काम किया जाएगा।कार्यक्रम के दौरान राज्य संविदा श्रम सलाहकार बोर्ड के अध्यक्ष कैलाश पंत, उप श्रम आयुक्त विपिन कुमार, सहायक श्रम आयुक्त धर्मराज, आईटी एक्सपर्ट दुर्गा चमोली सहित कई अधिकारी मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button