
पंतनगर
रिपोर्टर.. मजहिर खान
पंतनगर क्षेत्र में दो बाइक की आमने-सामने की भीषण टक्कर में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि तीन युवक घायल हो गए। घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से जिला अस्पताल रुद्रपुर में भर्ती कराया गया है जहां पर उनका इलाज चल रहा है। सड़क हादसे की सूचना
मिलने के बाद भाजपा के पूर्व विधायक राजेश शुक्ला जिला अस्पताल पहुंचे वहां पर उन्होंने मृतक के परिजनों से मुलाकात कर ढांढस बंधाते हुए कहा कि पंतनगर क्षेत्र में हुए भीषण हादसे में भाजपा के अल्पसंख्यक मोर्चे के पूर्व जिला मंत्री निसार अहमद के पुत्र इमरान की मौत हो गई है जबकि तीन लोग घायल हो गए हैं। उन्होंने कहा कि चारों युवक पंतनगर और हल्दी क्षेत्र के रहने वाले हैं।





