
नैनीताल
रिपोर्टर मजहिर खान
बिंदुखत्ता राजस्व गांव की घोषणा को मुख्यमंत्री पुष्कर धामी द्वारा विलोपित किए जाने के आक्रोश में बिंदुखत्ता ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष पुष्कर सिंह दानू बस व युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष कमल दानू के नेतृत्व में घोड़ा नाला मुख्य बाजार पर दर्जनों कांग्रेस कार्यकर्ताओं व ग्रामीणों ने सरकार का पुतला फूंक कर सरकार के वादा खिलाफी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की तथा बिन्दुखत्ता को शीघ्र राजस्व ग्राम बनाने की मांग की। इसमें मुख्य रूप से हर्ष बिष्ट,मोहन कुढाई चन्दन बोरा, विजय सामंत गोविंद दानू ऋतिक जेठी, प्रियांशु रावत करन अधिकारी करण चन्दोला राजेंद्र दानू सचिन कठायत पवन सनवाल अमित दानू सहित ग्राम वासी मौजूद रहे।





