विकास खण्ड पूरनपुर की ग्राम पंचायत पिपरा मुजप्ता में नया खुलासा, सचिव पर लगा घूसखोरी का गंभीर आरोप,।

पीलीभीत
क्रांति बुलेटिन समाचार
विकास खण्ड पूरनपुर की ग्राम पंचायत पिपरा मुजप्ता में नया खुलासा, सचिव पंकज आर्या पर घूसखोरी का गंभीर आरोप, योगी राज में भी इन्हें कार्यवाही का कोई भय नहीं।प्रधानमंत्री आवास योजना में नाम जोड़ने के लिए मजदूर रामरतन से पहले 3 हजार, फिर 10 हजार रुपए की मांग का आरोप रकम पूरी न होने पर जानबूझकर आवास काट दिया, जबकि पीड़ित आवास के लिए पात्र है और आज भी टीन शेड में रहने को मजबूर।धन उगाही का पूरा खेल अपने निजी लोगों के जरिए गांव गांव में आधा तुम्हारा आधा हमारा का खेल अनवरत जारी है।

और यदि देखा जाए तो हर सचिव ने निजी लड़के लगा रखे हैं सोचा जाए तो इनका वेतन कहां से निकलता है।
पात्र दर-दर भटकने को मजबूर हैं, पक्के मकान वालों को आवास जारी कर धन का बंदरबांट कर रहे हैं। और असली हकदारों को योजना से बाहर रखा जा रहा है ।सीरियल करप्शन का पैटर्न उजागर, अभी एक मामला ग्राम पंचायत महुआ गुंदे में हुआ बाद में पिपरा मुजप्ता, एक के बाद एक शिकायतें विकासखंड पूरनपुर के ग्राम पंचायत से आ रही हैं ।
अब गेंद डीएम के पाले में, देखना होगा कि क्या महुआ गुंडे की तरह ही पिपरा मुजफ्फरपुर में सचिव पंकज आर्य पर भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी।




