Homeशाहजहांपुर

क्षत्रिय करणी सेना में पीलीभीत से ठाकुर रविन्द्र सिंह को जिलाध्यक्ष के पद की मिली जिम्मेदारी ।

एस पी सिंह को जिला उपाध्यक्ष व ठाकुर अमित सिंह को जिला महामंत्री का पद भार सौंपा गया ।

पीलीभीत पूरनपुर :-

क्रांति बुलेटिन समाचार (अरविन्द बर्मा)

क्षत्रिय करणी सेना में पीलीभीत की नई कार्यकारणी का गठन हुआ जिसमें पीलीभीत जिलाध्यक्ष के पद पर ठाकुर रविन्द्र सिंह को जिम्मेदारी सौंपी गई l क्षत्रिय करणी सेना के पदाधिकारियों ने ठाकुर रविन्द्र सिंह ने बताया इस नवीन जिम्मेदारी को पूरी कोशिश करूंगा कि में इस जिम्मेदारी पर खरा उतर सकू l और अपने क्षत्रिय करणी सेना परिवार का हर कदम पर उनका साथ देने का वचन देता हूं l सुख हों या दुःख में हर समय उनके कंधे से कन्धा मिलाकर चलेंगे l

क्षत्रिय करणी सेना के जिला अध्यक्ष ठाकुर रविन्द्र सिंह ने अपनी टीम का विस्तार करने के लिए एस पी सिंह चौहान को जिला उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपते हुए ठाकुर अमित सिंह को जिला महामंत्री पद की जिम्मेदारी सौंपी और बताया आप लोगों को ये जिम्मेदारी बहुत सोच समझ कर दी गई है और आप लोग संगठन के हित में काम करते रहें हैं और करते रहेंगे l संगठन को मजबूती देने के लिए जिला उपाअध्यक्ष एस पी सिंह चौहान ने नियुक्तियां शुरु कर दी है l संगठन विस्तार के लिए सनातन प्रकोष्ठ से भी जिला अध्यक्ष की जल्द ही नियुक्ति की जायेगी l

Related Articles

Back to top button