Blog

भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यसमिति सदस्य के कार्यालय पर एक बैठक आयोजित की गई।

गंगोह सहारनपुर ( पारस पवार /मनोज कुमार)

राजस्थान मध्य प्रदेश एवम छत्तीस गढ़ के विधान सभा चुनाव मे भारतीय जनता पार्टी को प्रचण्ड बहुमत मिलने पर हर्ष व्यक्त किया गया। और मिठाई वितरित की गई इस अवसर पर कार्यकर्ताओ को सम्बोधित करते हुये भारतीय जनता पार्टी के जिला,कार्यसमिति सदस्य योगेश रोहिला ने कहा कि इन चुनाव परिणामो ने साबित कर दिया है कि देश की जनता भारतीय जनता पार्टी ओर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ मजबूती से खड़ी है व आने वाले 2024 के लोकसभा चुनाव मे फिर से प्रचण्ड बहुमत से देश मे भाजपा की सरकार बनेगी तथा,नरेंद्र मोदी जी देश के प्रधानमंत्री बनेंगे। जिला,कार्यसमिति सदस्य ने कहा कि केंद्र सरकार व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी निरंतर गरीब कल्याण की योजनाओं व जनता,जनार्दन के हित के लिए काम कर रहे है इसी कारण देश की जनता भाजपा ओर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के प्रति विश्वास रखती है। इस अवसर पर पूर्व नगर महामंत्री विनोद शर्मा मंडल उपाध्यक्ष तीर्थ प्रकाश सैनी मंडल उपाध्यक्ष रमेश सैनी अंकित गर्ग सैक्टर सयोंजक फ़रीद अहमद फैसल खान ग्राम प्रधान इरफ़ान चौधरी स्वराज सिंह श्रवण गुप्ता सचिन गोयल महेश शर्मा ललित कुमार त्रिभुवन वाल्मीकि मुकेश गोयल पूर्व ग्राम प्रधान वादील् हसन रवित कुमार मंडल मंत्री मिंदर सिंह आदि भाजपा के पदाधिकारी व कार्यकर्ता,उपस्थित रहे।।

 

Related Articles

Back to top button