Homeपीलीभीत

कजरी निरंजनपुर गौशाला में लावारिस पड़ी है गौमाता की लाशे नोज रहे कौवे और कुत्ते ।

कजरी निरंजनपुर पूरनपुर पीलीभीत

क्रांति बुलेटिन समाचार (अरविन्द बर्मा)

पूरनपुर पीलीभीत/ठाकुर शिवम सिंह भदोरिया गौ सेवा टीम पूरनपुर राष्ट्रीय बजरंग दल के पिपरिया मझरा ग्राम अध्यक्ष गगन मिश्र अपने साथियों के साथ मौके पर पहुंचे और गौशाला के आस पास देखा तो पाया कि खेतों में लगभग 20 गौवंश मृत पड़े पड़े सड़ रहे है और उन्हें कुत्ते और कौआ खा रहे है

अवशेष छुपाने के लिए थोड़ी थोड़ी मिट्टी ऊपर से डाली गई है ।

गौशाला के बाहर 3 एकड़ में अवशेष मांस के टुकड़े और हड्डियां फैली हुई है।

 

जब गगन मिश्र ने अंदर गौशाला में जाने की कोशिश की तब वहां के कर्मचारियों ने उनके साथ बदतमीजी और धक्का मुक्की की और उन्हें गौशाला से बाहर निकाल दिया।बाद में गौशाला संचालक सोढ़ी जब गौशाला पहुंचे तो गगन मिश्र से बोले तेरी हिम्मत कैसे हुई गौशाला में घुसने की और उसे नशेड़ी बताया ।

हर प्रधान अपने गांव में अपनी प्रधानी पक्की करने के लिए पैसे देकर अपने गांव के पशु गौशाला में भरवा रहा है

पशु गौशाला में बीमारी और भूख प्यास से मर रहे है और मरने के बाद भी उन्हें अंतिम संस्कार तक नसीब नहीं हो रहा

उनका शरीर कुत्ते खा रहे है ।

राष्ट्रीय बजरंग दल पूरनपुर एक एक गौशाला का निरीक्षण कर रहा है। संगठन एक दिन रोड पर बैठकर जवाब मांगेगा ।

Related Articles

Back to top button