राजनीतिलालकुआं

उत्तराखंड में आजाद समाज पार्टी मजबूती से लड़ेगी 2027 का विधानसभा चुनाव। 

लालकुआ

रिपोर्टर, मजहिर खान

उत्तराखंड समेत सात राज्यों में होने जा रहे 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर भीम आर्मी आजाद समाज पार्टी ने भी उत्तराखण्ड में अपनी चुनावी तैयारी शुरू कर दी है।आजाद समाज पार्टी उत्तराखंड में मजबूती के साथ सभी विधानसभा क्षेत्रों में चुनाव लड़ेगी।पार्टी पदाधिकारियों को उम्मीद है कि पार्टी को उत्तराखंड में अपार जनसमर्थन मिलेगा और पार्टी एक विकल्प के रूप में उभरेगी।

इसी को लेकर लालकुआँ नगर स्थित एक निजी कार्यालय पर गुरूवार को भीम आर्मी एवं आजाद समाज पार्टी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने एक बैठक का आयोजन किया। जिसमें पार्टी संगठन को मजबूत करने और आगामी 2027 के विधानसभा चुनाव की रणनीति पर चर्चा की गई।

इस मौके पर हल्द्वानी विधानसभा प्रभारी फिरोज खान ने कहा कि पार्टी ने प्रदेश में चुनाव का बिगुल फूंक दिया है तथा पार्टी उत्तराखण्ड में 2027 का विधानसभा चुनाव मजबूती से लड़ेगी। समाज में भाईचारे, सुरक्षा, मजदूरों एवं किसानों की आवाज बुलंद की जाएगी। इसके अलावा पार्टी शिक्षा, रोजगार, स्वास्थ्य, महिला मुद्दों को लेकर घर घर जाएगी और चुनाव में आम जनता से समर्थन मांगेगी। इस मौके पर दर्जनों पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

 

Related Articles

Back to top button