Homeपीलीभीत

सपा नेता राजकुमार “राजू” ने पूरनपुर में विशेष मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान का किया निरीक्षण।

पूरनपुर

क्रांति बुलेटिन न्यूज (अमित ठाकुर)

पूरनपुर विधानसभा क्षेत्र पूरनपुर में चल रहे विशेष मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान के अंतर्गत आज समाजवादी युवजन सभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एव सपा नेता राजकुमार “राजू” ने विभिन्न बूथों का दौरा कर व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने बूथ लेवल अधिकारियों (BLO) से अभियान की प्रगति, नए पंजीकरण, संशोधन एवं आपत्तियों से संबंधित जानकारी प्राप्त की तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

 

निरीक्षण के दौरान सपा नेता राजकुमार “राजू” ने मौजूद नागरिकों, युवाओं एवं महिलाओं से संवाद कर उन्हें मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने, त्रुटियों के सुधार तथा स्थान परिवर्तन की स्थिति में आवश्यक संशोधन कराने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि जिन युवाओं की आयु 18 वर्ष पूर्ण हो चुकी है, वे लोकतंत्र की इस महत्वपूर्ण प्रक्रिया से जुड़कर अपना नाम मतदाता सूची में अवश्य दर्ज कराएं।

 

उन्होंने यह भी कहा कि लोकतंत्र की असली ताकत जागरूक मतदाता हैं। प्रत्येक नागरिक का वोट देश और प्रदेश की दिशा तय करता है, इसलिए मताधिकार का प्रयोग करने से पहले मतदाता सूची में अपना नाम सुनिश्चित कर लेना अत्यंत आवश्यक है। यदि किसी का नाम सूची से वंचित है या किसी प्रकार की त्रुटि है, तो निर्धारित अवधि में दावा एवं आपत्ति दर्ज कर उसे ठीक कराया जा सकता है।

 

सपा नेता राजकुमार “राजू” ने कार्यकर्ताओं से भी आह्वान किया कि वे अपने-अपने क्षेत्र में घर-घर जाकर लोगों को अभियान की जानकारी दें, विशेष रूप से पहली बार वोट डालने जा रहे युवाओं को जागरूक करें, ताकि कोई भी पात्र नागरिक मतदाता सूची से वंचित न रह जाए।

उन्होंने प्रशासन से अपेक्षा की कि अभियान पूरी पारदर्शिता, निष्पक्षता और सुचारु व्यवस्था के साथ संचालित हो, जिससे प्रत्येक पात्र नागरिक को अपने लोकतांत्रिक अधिकार का लाभ मिल सके।

इस अवसर पर स्थानीय कार्यकर्ता जिनमे ओम शर्मा,नादिर रजा बरकाती,बबलू शर्मा,मोहित वर्मा सहित क्षेत्रवासी भी उपस्थित रहे और अभियान को सफल बनाने का संकल्प लिया।

Related Articles

Back to top button