मनरेगा लोकपाल द्वारा की गई जांच में कार्य संतोषजनक पाया गया जल्द भुगतान करने का दिया आश्वासन।

शाहजहांपुर
क्रांति बुलेटिन न्यूज़ (अरविन्द बर्मा)
विकास खण्ड बंडा की ग्राम पंचायत बंडी के ग्राम दौलतपुर महोलिया में मनरेगा श्रमिकों द्वारा मिथिलेश के खेत से अवधेश पंडित जी के खेत तक चकरोड पर मिटटी कार्य कराया गया था जिस कार्य की पूर्व में शिकायत की गई थी जिस कारण मनरेगा श्रमिकों का भुगतान रोक दिया गया था ।

जिसकी जांच आज दिनांक 23 फरवरी 2026 को मनरेगा लोकपाल अरविंद कुमार शाहजहांपुर के द्वारा मौके पर जाकर की गई जांच पर उपस्थित ग्राम विकास अधिकारी, तकनीकी सहायक, ग्राम प्रधान ,मनरेगा श्रमिकों व ग्राम वासियों से पूछताछ की गई जांच में कार्य संतोषजनक पाया गया और मनरेगा श्रमिकों को जल्द से जल्द भुगतान कराने का आश्वासन दिया गया। मनरेगा श्रमिकों को भुगतान का आश्वासन अधिकारियों द्वारा मिलते ही खुशी की लहर दौड़ गई।




