Homeशाहजहांपुर

ग्राम पंचायत मरेना बिना एमबी सचिव कर सकता है 100% पेमेंट यह उनका निजी अधिकार , नल रिबोर में बड़ा घोटाला।

शाहजहांपुर

क्रांति बुलेटिन न्यूज़ (अरविन्द बर्मा)

बंडा शाहजहांपुर/ग्राम पंचायत मरेना में फर्जी नल रिबोर का मामला सामने आया है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार नल रिबोर का पेमेंट ग्राम पंचायत सचिव सुशील अग्निहोत्री ने बिना एमबी के 24,25 फरवरी को पेमेंट लगाया गया।जब ग्रामीणों को इस फर्जी पेमेंट की जानकारी हुई।तब 26 फरवरी को तीन मशीनें लगाकर रिबोर कार्य शुरू किया गया। इस संबंध में ग्राम पंचायत सचिव से बात की गई,तो उन्होंने बताया कि बिना एमबी किए हम सौ प्रतिशत पेमेंट लगा सकते हैं। और आपको अधिक जानकारी के लिए पांडेय जी से बात करनी पड़ेगी। जबकि विकास खण्ड बंडा में इस संबंधित किसी पांडेय के होने की जानकारी उपलब्ध नहीं है। क्षेत्रीय जनता का मानना है कि सुशील अग्निहोत्री सचिव जिन-जिन पंचायत में है वहां पर बड़ा घोटाला होने की संभावना है। इसलिए इनकी जिला स्तरीय अधिकारी से जांच कराई जाए। हो सकता है इनमें बड़ा घोटाला सामने आएगा।

Related Articles

Back to top button