शाहजहांपुर एस0ओ0जी0 की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा 151 मोबाइल फोन किए बरामद ।

शाहजहांपुर
क्रांति बुलेटिन न्यूज़ (अरविन्द बर्मा)
पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में बरामद किए गए 151मोबाइल जिनकी अनुमानित कीमत- 35 लाख रु बरामद कर उनके स्वामी को सुपुर्द किए गए।
पुलिस अधीक्षक शाहजहाँपुर के निर्देशानुसार, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण/ नगर के निर्देशन में, क्षेत्राधिकारी अपराध के कुशल पर्यवेक्षण में तथा प्रभारी सर्विलांस सेल के नेतृत्व में सर्विलांस सेल पुलिस टीम को बड़ी कामयाबी मिली ।

घटना का संक्षिप्त विवरण
गुम हुये मोबाइल फोन के संबंध में शिकायतकर्ताओं के द्वारा पुलिस अधीक्षक के समक्ष अथवा ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से शिकायत की जाती है । जिन पर सर्विलांस सेल द्वारा लगातार मॉनीटरिंग की जाती है । उक्त क्रम में आज दिनांक 02.03.2026 को पुलिस अधीक्षक शाहजहाँपुर द्वारा पुलिस लाइन सभागार में सर्विलांस सेल/ एस0ओ0जी0 की संयुक्त पुलिस टीम व थानों के माध्यम से कम्प्यूटर ऑपरेटर/ कर्मचारियों द्वारा बरामद किए गए कुल 151 मोबाइल फोन (कीमत लगभग 35 लाख रुपये) को उनके स्वामियों को सुपुर्द किया गया । मोबाइल फोन मिलने पर आवेदकों/शिकायतकर्ताओं द्वारा प्रसन्नता व्यक्त करते हुए शाहजहाँपुर पुलिस की भूरि-भूरि प्रशंसा की गई ।




