
हल्द्वानी
रिपोर्टर : मजहिर खान
हल्द्वानी पहुंचे भीमताल विधानसभा क्षेत्र के कई वरिष्ठ कांग्रेसी नेताओं ने संयुक्त रूप से प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए अपनी ही पार्टी को चेतावनी दे डाली है कि यदि 2027 के चुनाव में पार्टी द्वारा किसी बात बाहरी व्यक्ति को आयातित करके टिकट दिया गया तो कांग्रेस को इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा। वरिष्ठ कांग्रेस नेता और राज्य आंदोलनकारी हरीश पनेरु, वरिष्ठ कांग्रेस नेता केदार पलड़िया वरिष्ठ कांग्रेस नेता राजेश बृजवासी सहित कई नेताओं ने हल्द्वानी में प्रेस वार्ता करते हुए कहा कि विगत दो तीन विधानसभा चुनाव में कांग्रेस द्वारा भीमताल विधानसभा में बाहर से आयातित नेताओं को टिकट दिया गया है जिससे कांग्रेस को हर का सामना करना पड़ा है इसलिए इस बार समय रहते पार्टी के सभी नेता अपने नेतृत्व से गुहार लगा रहे हैं कि इस बार स्थानीय मजबूत टिकाऊ और ईमानदार प्रत्याशी को ही कांग्रेस का टिकट दे ताकि 2027 में भीमताल विधानसभा का चुनाव कांग्रेस बड़े अंतराल के साथ जीत सके सभी नेताओं ने एक और में कहा कि यदि बाहरी आयातित व्यक्ति को टिकट दिया गया तो सभी कांग्रेस के मूल कार्यकर्ता इसका पुरजोर विरोध करेंगे।





