Homeशाहजहांपुर

18 वर्षीय युवक लापता परिजनों ने तीन लोगों पर लगाया गायब करने का आरोप।

शाहजहांपुर

क्रांति बुलेटिन न्यूज़ (अरविन्द बर्मा)

शाहजहांपुर सिंधौली/गाँव फत्तेहपुर मूड़ा थाना सिधौली (ज़िला शाहजहाँपुर)निवासी गंगाराम पुत्र जानकी प्रसाद ने थाना प्रभारी सिधौली को प्रार्थना पत्र दिया है। उनका कहना है कि उनका बेटा प्रदीप कुमार (उम्र लगभग 18 बर्ष ) दिनांक 7 मार्च 2026 को खेत देखने गया था, उसके बाद घर वापस नहीं आया।

काफी खोजबीन के बाद भी उसका कोई पता नहीं चला। गंगाराम ने तहरीर देकर बताया है कि विश्वसनीय सूत्रों से पता चला, कि गाँव के ही रोहित पुत्र हेमराज ,चेतराम पुत्र बद्री और सर्वेश पुत्र होरी लाल ने उनके बेटे को गायब किया है। प्रार्थी ने आशंका जताई है कि उनके बेटे की जान को ख़तरा है। प्रभारी निरीक्षक से उपरोक्त लोगों के ख़िलाफ़ रिपोर्ट दर्ज कर कड़ी कार्रवाई की माँग की है।

Related Articles

Back to top button