
भगवानपुर
दिनांक- 28.03.2026 को भगवानपुर पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम सिरचन्दी गांव में फरमान पुत्र सईद के घेर में 08 आरोपित समस्त निवासीगण सिरचन्दी भगवानपुर जिला हरिद्वार द्वारा गोकशी के पश्चात गोमांस की काट छांट कर रहे हैं।
प्राप्त सूचना पर हरिद्वार पुलिस द्वारा तत्काल कार्रवाई करते हुए मौके से महिला निवासी सिरचन्दी भगवानपुर जिला हरिद्वार पकड लिया। जबकि शेष आरोपित पुलिस टीम को आता देख मौके से फरार हो गये।
मौके से पकडे गये महिला आरोपित के कब्जे से करीब 150 किलोग्राम गोमांस व गोकशी उपकरण बरामद हुए।

मौके पर पशु चिकित्सक को बुलाकर वैधानिक कार्रवाई की गयी व बरामदा संदिग्ध गोमांस को गढ्ढा खुदवाकर व अम्लीय छिडकाव करवाकर दबाया गया।
उपरोक्त सम्बन्ध में आरोपितों के विरूद्ध उत्तराखण्ड गोवंश संरक्षण अधिनियम अभियोग पंजीकृत किया गया है।
फरार आरोपितों की गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे हैं।
नाम पता महिला आरोपित
महिला निवासी सिरचन्दी भगवानपुर जिला हरिद्वार।
**माल बरामदगी*
01.150 किलो गौ मांस
02. गौकशी उपकरण




