
हरिद्वार
दिनांक 17.05.2026 की रात्रि में सिटी कंट्रोल रूम हरिद्वार के डायल 112 पर एक अज्ञात कॉलर द्वारा फोन कर आगामी 04 दिनों के भीतर हरिद्वार को बम ब्लास्ट से उड़ाने की धमकी दी गई। कॉलर द्वारा अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए देश एवं राज्य के मुख्य पदाधिकारियों के संबंध में भी आपत्तिजनक टिप्पणी की गई।
प्रकरण के आधार पर थाना कोतवाली नगर में मु0अ0सं0- 250/2026 धारा 351(3), 351(4), 352, 353(3) BNS बनाम अज्ञात कॉलर अभियोग पंजीकृत किया गया। मामले की विवेचना व0उ0नि0 गोपाल दत्त भट्ट को सौंपी गई।

पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए धमकी देने वाले मोबाइल नंबर को ट्रेस किया गया, जिसमें आरोपी सोहन सिंह रावत पुत्र मदन सिंह रावत निवासी ग्राम पाटा थाना यमकेश्वर जिला पौड़ी गढ़वाल उम्र 30 वर्ष का नाम प्रकाश में आया। आरोपी को रोडीबेलवाला क्षेत्र से हिरासत में लिया गया।
आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त मोबाइल फोन बरामद किया गया। पूछताछ में आरोपी द्वारा अत्यधिक शराब के नशे में उक्त कृत्य करना स्वीकार किया गया। आरोपी का कोई आपराधिक इतिहास प्रकाश में नहीं आया है। मामले में अग्रिम वैधानिक कार्यवाही प्रचलित है।
आरोपित
सोहन सिंह रावत पुत्र मदन सिंह रावत
निवासी- ग्राम पाटा थाना यमकेश्वर जिला पौड़ी गढ़वाल
उम्र- 30 वर्ष




