आस्थाहरिद्वार

मनुष्य को गुरु ही अज्ञान से ज्ञान की ओर ले जाता है_ महंत रविंद्र पुरी जी !

हरिद्वार ( राजेश वर्मा )

पंचायती अखाड़ा श्री निरंजनी के समीप स्थित श्री मनसा देवी चरण पादुका मंदिर परिसर में गुरु पर्व श्रद्धा भक्ति और आध्यात्मिक उल्लास के साथ मनाया गया! बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर पहुंचे और अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद श्री मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष रवींद्र पुरी जी महाराज के चरण पूजन कर आशीर्वाद प्राप्त किया !

इस अवसर पर महंत रवींद्र पुरी महाराज ने कहा कि भारतीय संस्कृत में गुरु का स्थान सर्वोच्च है! मनुष्य को गुरु ही अज्ञान के अंधकार से निकलकर ज्ञान और सत्य धर्म के मार्ग पर ले जाता है गुरु पूर्णिमा केवल 1 वर्ष नहीं बल्कि गुरु की प्रति श्रद्धा समर्पण और कृतज्ञता व्यक्त करने का पावन अवसर है ! गुरु के बताए गए मार्ग पर चलकर ही मनुष्य का जीवन सफल और सार्थक हो जाता है !

कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा ने कहा कि गुरु को सर्वोच्च स्थान माना गया है !

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रचार पदम सिंह ने गुरु के संस्कारों और मार्गदर्शन से ही राष्ट्र और समाज का सशक्त निर्माण संभव हो सकता है !

इस मौके पर ललिता आनंद गिरि जी महाराज, आदि योगी पुरी, महंत रवि पुरी, राज्य मंत्री नितिन गौतम, शिवालिक नगर पालिका के अध्यक्ष राजीव राजीव शर्मा, जिला अध्यक्ष आशुतोष शर्मा, वरिष्ठ जेल अधीक्षक मनोज आर्या, अपर जिला अधिकारी जितेंद्र कुमार, डीएसपी भावना कैथोला आदि मौजूद रहे

Related Articles

Back to top button