
हल्द्वानी
रिपोर्टर मजहिर खान
हल्द्वानी जो की कुमाऊं का प्रवेश द्वार है और कुमाऊं का सबसे बड़ा नगर निगम भी है लगभग 5 लाख की आबादी के बीच रोजाना इकट्ठा होने वाला कूड़ा लाखों मीटर टन हो चुका है। ऐसे में हर बार टचिंग ग्राउंड से आने वाली दुर्गंध और गर्मियों में लगने वाली आज से विषैला धुएं से लोग हमेशा परेशान रहे हैं। लेकिन अब नगर निगम के प्रयासों से दिसंबर तक हल्द्वानी नगर निगम में कूड़े का पहाड़ पूरी तरह साफ हो जाएगा।

मुख्य नगर आयुक्त परितोष वर्मा का कहना है कि अब कूड़ा निस्तारण को लेकर पांच पांच सौ मीटरी टन के दो संयंत्र स्थापित हो गए हैं। जो दिसंबर तक पूरे पूरे का निस्तारण कर देंगे और रोजाना इकट्ठा होने वाला कूड़ा रोज ही निस्तारित होता रहेगा जिससे हल्द्वानी शहर की स्वच्छता में एक बड़ी उपलब्धि होगी।




