Homeलालकुआं

भारी बारिश का कहर लालकुआँ-काशीपुर रेलवे ट्रैक पर मलबा आने से रेल यातायात ठप, ट्रेनें निरस्त” !

लालकुआँ:

बीती रात से नैनीताल क्षेत्र में हो रही मूसलाधार बारिश के चलते जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया है। लगातार हो रही भारी बारिश के कारण मैदानी और पर्वतीय इलाकों में जलभराव और भूस्खलन की घटनाएं सामने आ रही हैं, जिसका सीधा असर अब परिवहन सेवाओं पर भी पड़ने लगा है।

ताजा अपडेट के अनुसार,

लालकुआँ-काशीपुर रेलवे ट्रैक पर भारी मात्रा में पानी और मलबा आ गया है, जिससे रेल पटरियां पूरी तरह डूब गई हैं। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए इस रूट पर रेल यातायात बुरी तरह प्रभावित हुआ है और लालकुआँ-काशीपुर ट्रेन का संचालन फिलहाल बंद कर दिया गया है।

​प्रभावित मार्ग: लालकुआँ – काशीपुर रेलवे सेक्शन।

​भारी बारिश के चलते ट्रैक पर पानी और भारी मलबा आना।

​ट्रेन सेवाएं काशीपुर से लालकुआँ आने वाली ट्रेन को पूरी तरह निरस्त कर दिया गया है।

​युद्ध स्तर पर राहत और बचाव कार्य जारी

​घटना की सूचना मिलते ही रेलवे प्रशासन में हड़कंप मच गया। प्रशासनिक अधिकारी और रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी तुरंत मौके पर पहुंच गए हैं। ट्रैक से मलबा हटाने और स्थिति को जल्द से जल्द सामान्य करने के लिए रेलवे कार्मिकों द्वारा तेज गति से काम किया जा रहा है।

​रेलवे अधिकारियों का कहना है कि मौसम विभाग के पूर्वानुमान को देखते हुए ट्रैक की लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है। ट्रैक पूरी तरह सुरक्षित होने और मलबा साफ होने के बाद ही इस रूट पर रेल संचालन पुनः बहाल किया जाएगा।

​प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा करने से पहले अपनी ट्रेनों की स्थिति की जानकारी जरूर प्राप्त कर लें।

Related Articles

Back to top button