आस्थालालकुआं

जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी कांफ्रेंस: लालकुआं में अमन और भाईचारे का दिया पैगाम !

लालकुआं

रिपोर्टर मजहिर खान

जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी के मुबारक मौके पर लालकुआं में जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी कांफ्रेंस का आयोजन बेहद अकीदत और एहतराम के साथ किया गया। कार्यक्रम में नातिया कलाम-ए-मोहम्मदी ﷺ, शायरी, कलिमात और तकरीर पेश की गईं, जिसे सुनकर अकीदतमंदों ने खूब दाद दी।

उलमा-ए-किराम का नबी ﷺ के बताए रास्ते पर चलने का आह्वान

कांफ्रेंस को संबोधित करते हुए उलमा-ए-किराम और खतीब ने नबी-ए-करीम हजरत मुहम्मद ﷺ की सीरत-ए-पाक, अखलाक, अमन, मोहब्बत और भाईचारे के पैगाम पर विस्तार से रोशनी डाली। वक्ताओं ने कहा कि नबी-ए-करीम ﷺ की तालीमात पर अमल करते हुए समाज में मोहब्बत, अमन, भाईचारे और आपसी सौहार्द को बढ़ावा देना हम सभी की जिम्मेदारी है।

उलमा ने सभी से अपनी जिंदगी को नबी ﷺ के बताए रास्ते के मुताबिक ढालने, पाबंदी से नमाज़ पढ़ने, बच्चों को दीनी तालीम दिलाने और समाज में शांति व सद्भाव बनाए रखने का आह्वान किया।

इन प्रमुख हस्तियों व उलमा-ए-किराम की रही उपस्थिति

कांफ्रेंस में बड़ी तादाद में अकीदतमंदों ने शिरकत की। कार्यक्रम में मुख्य रूप से:

खलीफा-ए-अदनान मियां

मुफ्ती अहमद रज़ा मंज़री

हजरत आजम इकबाल

नूर अली नूर

मौलाना जफर बज्मी

मुफ्ती वासिफ रज़ा

मौलाना अब्दुल हफीज

कारी चमन

मौलाना नाज़िर रज़ा कादरी

मौलाना हसीन रज़ा

हाफिज फईम रजा

इसके साथ ही अहमद अली, अजर खान, निजामुद्दीन, मोइन खान, गुलवेज, सयान अंसारी, अमान अंसारी, अदनान खान, अरमान खान और मजाहिर खान सहित दर्जनों उलमा-ए-किराम, समाजसेवियों एवं स्थानीय लोगों ने शिरकत की।

पुलिस प्रशासन का रहा पूर्ण सहयोग, आयोजकों ने जताया आभार

कार्यक्रम को शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने में स्थानीय पुलिस-प्रशासन का बहुत सराहनीय सहयोग रहा। पुलिस कर्मियों की मुस्तैदी और सुरक्षा व्यवस्था की बदौलत पूरा कार्यक्रम सुचारू रूप से संपन्न हुआ। आयोजकों और स्थानीय लोगों ने पुलिस प्रशासन के इस सहयोग के लिए उनका तहे दिल से धन्यवाद और आभार व्यक्त किया।

देश में अमन और खुशहाली के लिए दुआ

कमेटी के सदस्यों ने सभी व्यवस्थाओं को व्यवस्थित रूप से पूरा करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। कांफ्रेंस के अंत में बारगाह-ए-इलाही में मुल्क और कौम की सलामती, शांति, खुशहाली और तरक्की के लिए विशेष दुआ मांगी गई।

Related Articles

Back to top button