Homeलखनऊ

मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने अंडमान एवं निकोबार द्वीपसमूह के उपराज्यपाल नियुक्त होने पर डॉ. दिनेश शर्मा जी से की आत्मीय भेंट, दी हार्दिक बधाई !!

लखनऊ

क्रांति बुलेटिन

अंडमान एवं निकोबार द्वीपसमूह के माननीय उपराज्यपाल के रूप में नियुक्त किए जाने पर प्रदेश सरकार के मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने आज लखनऊ स्थित आवास पर पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं वरिष्ठ नेता दिनेश शर्मा से आत्मीय भेंट कर उन्हें इस महत्वपूर्ण संवैधानिक दायित्व के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ प्रेषित कीं।

मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि दिनेश शर्मा का दीर्घ प्रशासनिक एवं राजनीतिक अनुभव, कुशल नेतृत्व क्षमता, सरल एवं सहज व्यक्तित्व तथा जनसेवा के प्रति उनकी प्रतिबद्धता उन्हें इस महत्वपूर्ण दायित्व के लिए एक उपयुक्त व्यक्तित्व बनाती है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि दिनेश शर्मा अपनी कार्यकुशलता, दूरदर्शी नेतृत्व एवं प्रशासनिक अनुभव के माध्यम से अंडमान एवं निकोबार द्वीपसमूह के विकास, सुशासन एवं जनकल्याण को नई दिशा और नई गति प्रदान करेंगे। उनके मार्गदर्शन में द्वीपसमूह में विकास की नई संभावनाओं को साकार करने तथा जनहितकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को और मजबूती मिलेगी। मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि यह नियुक्ति न केवल दिनेश शर्मा के लिए गौरव का विषय है, बल्कि उनके अनुभव एवं सेवाभाव का व्यापक राष्ट्रीय स्तर पर उपयोग होने का अवसर भी है।

Related Articles

Back to top button