Homeलालकुआं

बाईपास परियोजना की मिली मंजूरी पर भाजपा नेता पवन चौहान ने केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी और मुख्यमंत्री का जताया आभार “बोले”विकास के लिए एतिहासिक कदम। 

लालकुआं

रिपोर्टर मजहिर खान ला

लालकुआं क्षेत्र की यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने एवं जमा से निजात दिने वाली बहुप्रतीक्षित लालकुआं बाईपास परियोजना को आख़िरकार केंद्र सरकार ने मंजूरी दे दी है। स्थानीय लोग लम्बे समय से लालकुआं में बाईपास के निर्माण की मांग कर रहे थे।जिसपर सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय (मोर्थ) ने नगला से लालकुआं वन विभाग गोदाम तक सात किलोमीटर लंबे बाईपास के निर्माण को मंजूरी दे दी है।जिसको लेकर स्थानीय लोगों और भाजपा नेताओं में खुशी की लहर है।

लालकुआं में बाईपास की मिली मंजूरी के बाद लालकुआं नगर पंचायत के पूर्व चैयरमेन एवं भाजपा प्रदेश कार्यकारणी सदस्य पवन चौहान ने केन्द्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी, केन्द्रीय राज्यमंत्री अजय टम्टा ,मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी,सांसद अजय भट्ट, का आभार जताया है उन्होंने कहा कि बाईपास निर्माण से स्थानीय लोगों व पहाड़ को आने जाने वाले यात्रियों को रोजाना लगने वाले भारी ट्रैफिक जाम से बड़ी राहत मिलेगी ।

उन्होंने कहा कि बाईपास निर्माण से कुमाऊं के प्रवेश द्वार लालकुआं की कनेक्टिविटी मजबूत होगी,

जिससे व्यापार और पर्यटन गतिविधियों को रफ्तार मिलेगी।

उन्होंने इसे क्षेत्र के बुनियादी ढांचे (इंफ्रास्ट्रक्चर) के विकास के लिए एक ऐतिहासिक और बेहद जरूरी कदम बताया है।

 

Related Articles

Back to top button