
हरिद्वार / नई दिल्ली
राजधानी दिल्ली के पांच सितारा होटल रेडिसन ब्लू में रविवार को इण्टरनेशनल अवॉर्ड काउंसिल द्वारा आयोजित सम्मान समारोह में हरिद्वार के लेखक एवं शिक्षाविद डॉ विजयेन्द्र पालीवाल को हिन्दी साहित्य, शिक्षा एवं समाजसेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान हेतु “प्रतिभा रत्न अवॉर्ड 2026” से सम्मानित किया गया।
भव्य सम्मान समारोह के मुख्य अतिथि उत्तराखण्ड राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने कहा देशभर से प्रतिभाओं को एक मंच पर सम्मान मिलना बेहद प्रेरणादायक है। ऐसे आयोजन युवाओं को आगे बढ़ने की ऊर्जा देते हैं । कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे सेवानिवृत्त वरिष्ठ आई ए एस अधिकारी तनवीर जफ़र अली ने कहा कि देश के विभिन्न राज्यों से आए भिन्न भिन्न भाषा एवं संस्कृति के विद्वानों को सम्मानित करके इंटरनेशनल अवार्ड काउंसिल ने नेक कार्य किया है ।

अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान,नई दिल्ली की रिसर्च साइंटिस्ट डॉ. स्वर्णलता पांचाल ने कहा हर प्रतिभा सम्मान की हकदार है और इस प्रकार के कार्यक्रम समाज में उत्कृष्ट कार्य करने वालों का मनोबल बढ़ाते हैं तथा भविष्य में और अधिक ऊर्जा से कार्य करने की प्रेरणा देते हैं
वहीं सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता मुकेश कुमार त्रिपाठी ने कार्यक्रम की व्यवस्थाओं की सराहना करते हुए कहा यह आयोजन बेहद शानदार और व्यवस्थित रहा उन्होंने कहा देश के विभिन्न क्षेत्रों में बेहतरीन कार्य कर रहे लोगों को पहचान देना बहुत जरूरी है।
सम्मान प्राप्त होने पर डॉ. पालीवाल के परिजनों, शुभचिंतकों एवं हरिद्वार के विद्वानों तथा साहित्यकारों ने शुभकामनाएं देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।




