
हरिद्वार
जूना अखाड़े के ऐतिहासिक पावन छड़ी का हरिद्वार से आरंभ हुआ वैदिक मंत्रों के बीच माया देवी मंदिर में पूजा अर्चना के बाद आचार्य मां महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरी और अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के महामंत्री एवं जूना अखाड़ा के अंतरराष्ट्रीय संरक्षक श्री महंत हरी गिरी महाराज के खनिजध्य में यह छड़ी यात्रा रवाना की गई !!

पावन छड़ी यात्रा महामंडलेश्वर वीरेंद्र आनंद गिरि महाराज के नेतृत्व में उत्तराखंड के प्रमुख तीर्थ की यात्रा करेगी ! शुभ आरंभ के अवसर पर कुंभ मेला अधिकारी सोनिका, डीएम मयूर दीक्षित और अपर मेला अधिकारी दयानंद सरस्वती ने पूजा अर्चना की ! यात्रा के दौरान चार धाम यमुनोत्री, गंगोत्री, केदारनाथ, बद्रीनाथ के साथ केदारनाथ खंड और मानस खंड के पूरा पौराणिक तीर्थ, सिद्ध पीठ, शिवालयों और शक्तिपीठों के दर्शन के लिए जाएंगे ! जूना अखाड़े के प्रवक्ता एवं सचिव श्री महंत नारायण गिरी महाराज ने कहा कि पावन छडी यात्रा सनातन धर्म की प्राचीन और गौरवशाली परंपरा का प्रतीक है !




