Homeलालकुआं

पंतनगर में 12 वीं के छात्रा को स्कूल छोड़ने के बहाने एक युवक ने छात्रा को अपनी हवस का बना डाला शिकार !!

पन्तनगर /लालकुआं

रिपोर्टर -मजहिर खान

किच्छा के अन्तर्गत पन्तनगर कोतवाली क्षेत्र में एक ऐसा सनसनी फैला देने वाला मामला सामने आया है, जिसने पुलिस महकमे में ह्ड़कंप मचा दिया है। पंतनगर में 12 वीं के छात्रा को स्कूल छोड़ने के बहाने एक युवक ने छात्रा को अपनी हवस का शिकार बना डाला है। घटना के बाद छात्रा ने पुलिस को आपबीती बताई बाद उसके पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। घटना के बाद क्षेत्र में तनाव का माहौल बना हुआ है।

वीओ”आपको बता दें कि पंतनगर कोतवाली क्षेत्र में 12वीं की छात्रा को स्कूल छोड़ने के बहाने बाइक पर बैठाकर दुष्कर्म करने का मामला संज्ञान में आया है। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर पीड़िता का मेडिकल परीक्षण करा लिया है। पंतनगर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली छात्रा रुद्रपुर स्थित एक कॉलेज में इंटरमीडिएट की पढ़ाई कर रही है। बीते दिनों छात्रा को एक युवक स्कूल छोड़ने का झांसा देकर बाइक पर बैठाकर सुनसान जगह पर ले गया और डरा-धमकाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर छतरपुर निवासी रंजीत सिंह के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की थी।

इधर सीओ विभव सैनी ने बताया कि थाना पंतनगर थाने में एक 12 वीं की छात्रा को अपने वाहन में स्कूल छोड़ने के बहाने लेजाकर छात्रा के साथ दुष्कर्म किया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर पीड़िता का मेडिकल परीक्षण करा दिया गया है। जल्द आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Related Articles

Back to top button