क्राइमलालकुआं

शांतिपुरी बैरियर पर अवैध कंबू लट्ठों से भरा वाहन सीज, वन अधिनियम में मुकदमा दर्ज। 

लालकुआं

तराई पूर्वी वन प्रभाग की डॉली रेंज की वन विभाग टीम ने चेकिंग के दौरान अवैध रूप से लकड़ी ले जा रहे एक वाहन को पकड़ा है। वाहन से भारी मात्रा में (कंजू) प्रजाति के लट्ठे बरामद हुए हैं। वन विभाग ने लकड़ी समेत वाहन को कब्जे में लेकर भारतीय वन अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

यहाँ ​मिली जानकारी के अनुसार प्रभागीय वनाधिकारी तराई पूर्वी वन प्रभाग राहुल मिश्रा एवं उप प्रभागीय वनाधिकारी गौला अनिल कुमार जोशी के निर्देशन में डॉली रेंज के वन क्षेत्राधिकारी प्रदीप कुमार पंत द्वारा गठित टीम शांतिपुरी बैरियर पर चेकिंग कर रही थी। इस दौरान आज दोपहर लगभग 2:00 बजे किच्छा की ओर से आ रहे वाहन संख्या UP25CT2055 को टीम ने रुकने का इशारा किया।

​वाहन की तलाशी लेने पर उसमें कंबू के लट्ठे भरे हुए पाए गए। वाहन चालक से जब लकड़ी के परिवहन (अभिवहन) से संबंधित कागजात मांगे गए, तो वह कोई भी वैध अभिलेख पेश नहीं कर सका।

​कागजात न होने पर वन विभाग की टीम ने लकड़ी समेत वाहन को अपनी अभिरक्षा में लेकर डॉली रेंज परिसर, लालकुआं में खड़ा करवा दिया।

इधर वन क्षेत्राधिकारी प्रदीप कुमार पंत ने बताया कि भारतीय वन अधिनियम की सुसंगत धाराओं के तहत वन अपराध पंजीकृत कर लिया गया है। लकड़ी के वास्तविक स्रोत और मामले की गहन जांच की जा रही है।

वही ​कार्रवाई टीम में वन दरोगा पान सिंह मेहता, वनकर्मी शाहिद बेग आदि कर्मचारी मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button