
किच्छा/लालकुआं
किच्छा लालकुआं रेलवे ट्रैक पर ट्रेन की चपेट में आने से 18 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा आनंदपुर क्षेत्र में हुआ। घटना की सूचना मिलते ही रेलवे पुलिस और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

वीओ प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान किच्छा के गडरिया बाग निवासी अमित कुमार के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि अमित मजदूरी करने जा रहा था। इसी दौरान किच्छा से लालकुआं जा रही ट्रेन की चपेट में आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटनास्थल किच्छा से करीब नौ किलोमीटर दूर बताया जा रहा है।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू कर दी है। मृतक के परिवार में दो बहनें और एक भाई हैं। महज 18 वर्ष की उम्र में अमित की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पूर्व प्रधान रूप सिंह ने भी घटना की जानकारी दी है।




