क्राइमहरिद्वार

पुलिस ने 7.73 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक तस्कर किया गिरफ्तार,!

हरिद्वार

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देश पर आपराधिक तत्वों के खिलाफ की जा रही करवाई के क्रम में थाना सिडकुल पुलिस ने दिनांक 30/10/26 को मुखबिर खास की सूचना पर एक तस्कर को दबोचने में कामयाबी हासिल की।

रजवाड़ा होटल को जाने वाले रास्ते से दबोचते हुए पुलिस टीम ने कथित तस्कर के कब्जे से 7.73 ग्राम अवैध स्मैक बरामद की तथा उसके खिलाफ थाना सिडकुल पर मुकदमा अपराध संख्या 464 /26 धारा 8/21 NDPS एक्ट में पंजीकृत किया गया।

आरोपी को बाद आवश्यक कार्रवाई कर माननीय न्यायलय के समक्ष पेश किया जायेगा।

आरोपित

आकाश पुत्र लालू निवासी निकट सम्राट मार्केट रावली महदूद थाना सिडकुल

 

 

 

 

 

 

Related Articles

Back to top button