एक्सक्लूसिव खबरें

अति पिछड़ा वर्ग की सामाजिक एकता व राजनैतिक हिस्सेदारी, शिक्षा , रोजगार, क्रिमिलेयर, जनगणना आदि के लिए हुई चिंतन मिटिंग ।

मोस्ट बैकवर्ड कास्ट MBC ( अतिपिछड़ा वर्ग वंचित जातियाँ) का नया संयुक्त संगठन अपनी शिक्षा, नौकरी व राजनीति, हिस्सेदारी, जाति जनगणना, शिक्षा एक समान, मुफ्त चिकित्सा, क्रिमिलेयर से बाहर आदि मुद्दो की लड़ाई गाँव शहर जिला प्रदेश राष्ट्रीय सतर तक लड़ाई लडक कर लागू करायेगा - मोस्ट बैकवर्ड कास्ट MBC वंचित जातियाँ के सयुंक्त विचार।

मुजफ्फरनगर ( राजेश प्रजापति )

आज दिनांक 25 अगस्त 2024 को प्रजापति‌ छात्रावास उत्तरी रामपुरी मुजफ्फरनगर में अति पिछड़ा वर्ग ( मोस्ट बैकवर्ड कास्ट MBC ) की संयुक्त मिटिंग पूर्व सुचना के अनुसार पाल, नाई‌ सैन, विश्वकर्मा, बंजारा नाईक, कश्यप, सैनी, उपाध्याय, दर्जी , प्रजापति‌ , आदि समाज के सामाजिक , राजनैतिक पदाधिकारियों की निम्नलिखित विषयों अति पिछड़ा वर्ग की सामाजिक एकता व राजनैतिक हिस्सेदारी, शिक्षा , रोजगार, क्रिमिलेयर, जनगणना आदि के लिए चिंतन मिटिंग हुई

मोस्ट बैकवर्ड कास्ट MBC की मिटिंग में सर्व सहमति से तय किया कि अति पिछड़ा वर्ग की पाल, नाई‌ सैन, सैनी, विश्वकर्मा बढई, पांचाल धीमान, बंजारा नाईक,झीवर, धीमर, काहर, कश्यप , जोगी उपाध्याय, दर्जी रोहिला , प्रजापति‌ कुम्हार , जुलाहा कोरी , गौंसाई, भाट , आदि जातियाँ वंचित जातियां का एक ऐसा समुह है जिनकी जनसंख्या प्रतिशत 54% पिछड़ा वर्ग में करीब 30 % है जिनको शिक्षा नौकरियों, राजनैतिक, रोजगार में 2% भी लाभ नहीं मिल पा रहा है और ना ही सरकारी 27% आरक्षण में भी यही शून्यता दर्शाता है इन मोस्ट बैकवर्ड कास्ट MBC अति पिछड़ा वर्ग को इनका हक अधिकार हिस्सेदारी क्रिमिलेयर से मुक्त , समान शिक्षा, मुफ्त चिकित्सा, प्राप्त करना है तो एक मंच एक संगठन बना कर गाँव कस्बे शहर जिला प्रदेश राष्ट्रीय स्तर पर एकजुट होकर जनसभाओं के माध्यम से सरकार प्रशासन, शासन तक आवाज उठानी होगी तब ही सरकार शासन इन वंचित जातियों मोस्ट बैकवर्ड कास्ट MBC को अक्त लाभ दे सकती है इसलिए एक संयुक्त मोस्ट बैकवर्ड कास्ट MBC का संगठन बनाने पर सभी उपस्थित जातियों के सामाजिक राजनैतिक नेताओं ने समर्थन किया और कहा कि अगली मिटिंग 1 सितम्बर 2024 में संगठन का नाम और संयोजक मंडल, उद्देश्य बना कर सार्वजनिक रूप से घोषणा करने पर विचार कर सहमति बनी, इस अति पिछड़ा वर्ग का कोई अध्यक्ष, कोषाध्यक्ष, महासचिव नहीं होगा इस संगठन का संयुक्त संयोजक मंडल बनेगा जिसमें प्रत्येक अति पिछडी जातियों के एक एक सामाजिक व्यक्ति को संयुक्त संयोजक मंडल रख कर संगठन बनाया जायेगा जिसके लिए के 01 सितम्बर 2024 दिन रविवार को शामज्ञ 3 बजे अगली संयुक्त अति पिछड़ा वर्ग की मिटिंग में घोषणा की जायेगी और संयुक्त संयोजक मंडल तय करेगा कि उक्त अति पिछड़ी जातियाँ का अलग से आरक्षण, जातिगत जनगणना, शिक्षा रोजगार नौकरी, आरक्षण, क्रिमीलेयर, समान शिक्षा, मुफ्त चिकित्सा, राजनैतिक हिस्सेदारी, एक समान शिक्षा, मुफ्त चिकित्सा आदि मुद्दो पर कैसे संयुक्त संगठन काम करेगा।

इस मिटिंग का संचालन सत्यवीर सिंह प्रजापति‌ एडवोकेट ने किया और वरिष्ठ समाजसेवी उपस्थित रहे और संयुक्त मिटिंग में विचार रखे मुख्यतः शिवकुमार पाल जिला अध्यक्ष अखिल भारतीय पाल महासभा, अमरनाथ पाल भाजपा , राम शरण कश्यप प्रदेश सचिव सपा , नरेश कश्यप नेता जी , हरेंद्र पाल RLD पदाधिकारी , प्रमोद प्रजापति‌ जिला अध्यक्ष प्रजापति‌ महासभा, कवरपाल प्रजापति‌ , किरण पाल प्रजापति‌ , शिवकुमार कश्यप एडवोकेट, अनुज उपाध्याय, परमानन्द सैनी, मोती राम कश्यप नेताजी , विनोद पाल पूर्व प्रधान, मदन कश्यप, कपिल प्रजापति‌ अध्यक्ष युवा प्रजापति‌ शक्ति संगठन, हेमेंद्र पाल धनगर, युवा नेता सागर प्रजापति‌ ओमवीर पाल पूर्व सभासद, जगदीश पाल, अनुराग धीमान, मदनलाल प्रजापति बीडीसी, सुभाष पाल, सुनील पाल, वैशपाल, आदि ने अपने विचार रखे और अति पिछड़ा वर्ग मोस्ट बैकवर्ड कास्ट MBC संगठन बनाने के लिए सहमति बनायी और सभी अति पिछडी जातियों की बड़ी मिटिंग एक सितम्बर 3 बजे शाम को प्रजापति‌ छात्रावास में पुनः करने की घोषणा की।

01 सितम्बर रविवार को शाम 3 बजे की बड़ी मिटिंग को सफल के लिए जिले सभी अति पिछड़ा वर्ग की जातियों के समाजसेवियों से सम्पर्क कर सयुंक्त मिटिंग को सफल बनाने की अपील की।

Related Articles

Back to top button