नैनीताल

हल्द्वानी पहुँचे विधायक सुमित ह्रदयेश का कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत l

हल्द्वनी  ( नन्दन राम आर्य )

गैरसैंण विधानसभा सत्र में हल्द्वानी विधानसभा की समस्याओं को पुरजोर से उठाने और अपने प्रश्नों को पुरजोर तरीके से विधानसभा में रखने को लेकर हल्द्वानी विधानसभा के विधायक, सुमित ह्रदयेश के हल्द्वानी आगमन पर उत्साहित तमाम कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस के महानगर अध्यक्ष गोविंद बिष्ट के नेतृत्व में सुमीत ह्रदयेश का स्वागत किया और विधानसभा सत्र में अपनी विधानसभा की समस्याओं को रखने को लेकर धन्यवाद दिया, वही इस मौके पर तमाम कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विधायक, सुमित ह्रदयेश के साथ मिल कर एक बैठक भी की गई, जिसमे कांग्रेस की आगामी रणनीति को लेकर भी चर्चा की गई । वही सुमित ह्रदयेश ने कहा कि मेरी विधानसभा की जनता ने उनको जीता कर विधानसभा पहुचाया है और उनका कर्तव्य है कि वो अपने छेत्र की जनता की समस्याओं को विधानसभा में रखे ताकि समस्याओं का जल्द निदान हो सके और आगे भी वो अपने लोगो के लिए विधानसभा में अपने छेत्र की समस्याओं को उठाते रहेंगे ।

 

 

 

 

Related Articles

Back to top button