क्राइमरुड़की

हरिद्वार पुलिस ने 17.13 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक आरोपी को किया गिरफ्तार।

रूडकी  08.10.2024

उत्तराखंड को ड्रग्स फ्री देवभूमि 2025 के तहत जनपद को नशा मुक्त करने व नशा (अवैध शराब/स्मैक/ चरस/ गांजा आदि नशीली दवाइयां इंजेक्शन) तस्करों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार द्वारा जनपद में सभी प्रभारियों को निर्देशित किया गया है। जिसके अनुपालन में ड्रग्स फ्री देवभूमि अभियान को सफल बनाने हेतु प्रभारी निरीक्षक नरेन्द्र सिंह विष्ट के द्वारा थाना क्षेत्र में नशे का कारोबार करने वालों के पीछे मुखबिर सक्रिय कर सभी हल्का / चौकी प्रभारी को कार्यवाही हेतु को निर्देशित किया गया था।

जिसके क्रम में दिनांक 07.10.2024 को भारत गिलास हाउस से आगे सोनाली नदी की तरफ जाने वाले रोड पर एक आरोपी को मौके से पकड़ा किया गया। जिसके कब्जे से 17.13 ग्राम अवैध स्मैक व अवैध स्मैक को बेच कर कमाये गये 3300/ रूपये भी बरामद हुये है ।जिसके विरुद्ध कोतवाली रूडकी पर एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है।आरोपी के आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही हैl

नाम पता आरोपी

1.शहरोज पुत्र फिरोज निवासी ग्राम सालियर थाना गंगनहर जिला हरिद्वार।

 

 

 

 

Related Articles

Back to top button