Homeमुजफ्फरनगर

भोकरहेड़ी में करंट से मौत, पीड़ित परिवार से मिले पूर्व सांसद कादिर राणा।

मुजफ्फरनगर

क्रान्ति बुलेटिन संवाददाता

मुजफ्फरनगर/मोरना । कस्बा भोकरहेड़ी के मोहल्ला तेलियान में विद्युत करंट की चपेट में आने से प्रसिद्ध समाज सेवी अकरम मलिक के ज्येष्ठ पुत्र नोशाद मलिक (48 वर्ष) की असामयिक मृत्यु हो गई। इस हृदयविदारक घटना के बाद से ही मृतक के परिवार में गहरा कोहराम और शोक व्याप्त है। पीड़ित परिवार को सांत्वना देने के लिए क्षेत्र के गणमान्य व्यक्तियों और विभिन्न राजनैतिक दलों के नेताओं का तांता लगा हुआ है।जानकारी के अनुसार, यह दर्दनाक हादसा बीते 23 मई को उस समय हुआ था, जब नोशाद मलिक घर में चल रहे कूलर फैन में पानी डाल रहे थे। इसी दौरान वह अचानक उसमें उतरे करंट की चपेट में आ गए, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना के बाद से पूरा परिवार गहरे सदमे और शोक में डूबा हुआ है।बुधवार को मुजफ्फरनगर के पूर्व सांसद व मोरना के पूर्व विधायक कादिर राणा समाज सेवी अकरम मलिक के आवास पर पहुंचे। उन्होंने शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया और इस दुखद घटना पर गहरा शोक प्रकट किया। कादिर राणा ने पीड़ित परिवार को सांत्वना देते हुए भविष्य में हर संभव मदद का भरोसा दिया। सांत्वना देने के बाद, पूर्व सांसद कादिर राणा ने कस्बे में अन्य गणमान्य लोगों से भी मुलाकात की। वह पूर्व चेयरमैन अजय कुमार के आवास पर पहुंचे, जहां उन्होंने शिष्टाचार भेंट की। इसके बाद उन्होंने मसरूफ़ रॉव के आवास पर जाकर उनका कुशलक्षेम भी जाना।

गौरतलब है कि कादिर राणा की पुत्रवधु सुम्बुल राणा हाल ही में मीराँपुर विधानसभा उपचुनाव में समाजवादी पार्टी (सपा) की प्रत्याशी रही हैं।शोक संवेदना व्यक्त करने के दौरान मुख्य रूप से अकरम मलिक, दिलशाद मलिक, अजय कुमार (पूर्व चेयरमैन), प्रधान रियासत अंसारी, प्रधान उन्नाव अली, काजी मौ. अफ़ज़ल, तौसीफ मलिक, मौ. साजिद, महमूद मलिक, मसरूफ रॉव आदि गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सपा के जिलाध्यक्ष जिया चौधरी, कैप्टन ज्ञानेन्द्र सिंह, राजेश कुमार, वर्तमान चेयरमैन पुत्र सचिन कुमार वामन शामिल रहे।

Related Articles

Back to top button