एक्सक्लूसिव खबरेंहरिद्वार
बिजली के पोल पर लगी भीषण आग, दमकल विभाग की टीम ने आग पर पाया काबू।
आसपास आवासीय भवनों व दुकानों के लिए बन सकती थी खतरा , स्थानीय जनता ने दमकल विभाग के रिस्पांस टाइम एवं तत्काल कार्रवाई को सराहा।
रुड़की हरिद्वार
आज दिनांक 25/06/34 को MDT से सोनालीपुरम में बिजली के पोल पर आग लगने की सूचना प्राप्त होने पर फायर स्टेशन रुड़की टीम द्वारा घटनास्थल पर पहुंच कर हाई प्रेशर वाहन से होजरील फैलाकर पंपिंग कर उक्त आग को पूर्ण रूप से बुझाया एवं आग को फैलने से भी रोका गया आग आस पास स्थित आवासीय भवनों दुकानों के लिए भी खतरा बन सकती थी।

आग बुझने पर मौजूद दुकानदारों ने राहत की सांस ली व फायर यूनिट रुड़की के रिस्पांस टाइम एवं तत्काल कार्रवाई की खुले मन से प्रशंसा भी की गई।
आग से उक्त स्थान पर पोल में लगे रबर वायर आदि जल गए थे अन्य कोई जनहानि नहीं हुई। विधुत विभाग के कर्मी भी मौके पर मौजूद थे।
अग्निशमन कार्य में टीम का विवरण
1 लीडिंग फायरमैन अतर सिंह राणा
2 चालक विपिन सिंह तोमर
3 फायरमैन शंकर कुमार




