Homeहरिद्वार

डेढ़ माह से लापता नाबालिग बच्चे को पुलिस टीम द्वारा मुजफ्फरनगर उ0प्र0 से ढूंढकर परिजनो से मिलाया ।

बच्चे को सकुशल पाकर परिजनों ने किया हरिद्वार पुलिस का आभार।

मंगलौर हरिद्वार

दिनांक 11.3.2026 को कोतवाली मंगलौर पर वादी सतीश कुमार निवासी ग्राम निजामपुर द्वारा अपने नाबालिक पुत्र उम्र 16 वर्ष का बिना बताए कहीं चले जाने के संबंध में दिये गये प्रार्थान पत्र के आधार पर अंतर्गत धारा 137 B.N.S बनाम अज्ञात के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया। जिसमें वादी द्वारा यह भी बताया कि मेरा लड़के की दिमागी हालत ठीक नहीं है।

अभियोग पंजीकरण के दिन से ही लगातार मंगलौर पुलिस टीम नाबालिक की तलाश हेतु अनेकों जनपद, उत्तर प्रदेश, दिल्ली,आदि में लगातार सर्च कर रही थी तथा लोकल में भी स्थानीय सोशल मीडिया ग्रुप के माध्यम से गुमशुदा की फोटो प्रसारित कर सूचना थाने को देने का अनुरोध के साथ प्रचार प्रसार किया जा रहा था प्रत्येक दिन मंदिर मस्जिदों से ऐलान किया जा रहा था क्योंकि बच्चे की दिमागी हालत ठीक नहीं थी जिस कारण बच्चों को तलाश करना अत्यधिक कठिन हो रहा था हुलिये के अनुसार गुमशुदा के पापलेट आदि के माध्यम से प्रसारण किया गया जिसके फल स्वरुप बच्चे को आज दिनांक 23.3.2026 को मुजफ्फरनगर उ0प्र0 से सकुशल बरामद किया गया अपने बच्चे को सकुशल पाकर परिजनों के आंखों में आंसू छलक गए पुलिस का धन्यवाद अदा किया l

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Related Articles

Back to top button