अपर जिलाधिकारी वित्त एवं पुलिस अधीक्षक अपराध ने जिला कारागार का निरीक्षण किया ।
मुजफ्फरनगर
(शरद शर्मा) क्रान्ति बुलेटिन ब्यूरो
महिला सशक्तिकरण हेतु चलाये जा रहे मिशन शक्ति 5.0 अभियान के अपर जिलाधिकारी वित्त गजेन्द्र कुमार एवं पुलिस अधीक्षक अपराध इन्दु सिद्धार्थ द्वारा मुजफ्फरनगर जिला कारागार का निरीक्षण किया गया। इस दौरान अधिकारीगण द्वारा कारागार परिसर की सुरक्षा व्यवस्था, स्वच्छता, भोजन की गुणवत्ता, चिकित्सा सुविधाओं एवं कारागार में उपलब्ध मूलभूत व्यवस्थाओं की गहनता से निरीक्षण किया गया। तत्पश्चात अधिकारीगण द्वारा जिला कारागार में निरूद्ध महिला बन्दियों से वार्ता कर उनकी कुशलता पूछी तथा उनके रहन-सहन, स्वास्थ्य एवं सुरक्षा संबंधी प्रबंधों की जानकारी ली। इसके साथ ही अधिकारीगण द्वारा महिला बन्दियों के शिक्षण, प्रशिक्षण एवं कौशल विकास से संबंधित चल रहे कार्यक्रमों का अवलोकन किया गया। अधिकारीगण द्वारा महिला बन्दियों द्वारा कौशल विकास कार्यक्रम के अन्तर्गत सिलाई केन्द्र में बनाये जा रहे बैग आदि का भी निरीक्षण किया गया। इसके साथ ही महिला बन्दियों को शिक्षा, स्वावलंबन एवं पुनर्वास से जुडी योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ सुनिश्चित करने, महिला बन्दियों के जीवन में सुधार हेतु नियुमित काउंसलिग, योग एवं मानसिक स्वास्थय सत्रों का आयोजन करने तथा कौशल विकास प्रशिक्षण एवं शिक्षण व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने हेतु संबंधित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

इस अवसर पर जेल अधीक्षक अभिषेक चौधरी, सिटी मजिस्ट्रेट पंकज प्रकाश राठौर, जेलर नीरज श्रीवास्तव, महिला थाना प्रभारी संगीता डागर सहित पुलिस एवं प्रशासन के अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहे।




