
लालकुआँ
रिपोर्टर -मजहिर खान
बीते दिनों लालकुआं तहसील पहुंचे नैनीताल जिला अधिकारी ललित मोहन रयाल ने लालकुआं क्षेत्र में बढ़ते अवैध शराब और नशीले पदार्थों के व्यापार पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए पुलिस एवं आबकारी विभाग के अधिकारियों को सख्त चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि अब किसी भी स्तर पर ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि लालकुआं क्षेत्र में अवैध शराब की ब्रिकी एवं अन्य अवैध नशे के कारोबार को लेकर आम शिकायतें लगातार उन्हें मिल रही है जो गम्भीर बिषय है।

उन्होंने सम्बंधित अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए है कि अवैध शराब की ब्रिकी और अवैध नशे के कारोबारियों के खिलाफ व्यापक अभियान चलाकर ताबड़तोड़ कार्यवाई कि जाएं।साथ ही इसमें शामिल आरोपियों को चिन्हित कर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएं।
इसके अलावा उन्होंने कहा कि जिले को नशा मुक्त बनाने के लिए सभी संबंधित विभाग ईमानदारी से दायित्वों का निर्वहन करें। मादक पदार्थों जैसे अवैध शराब के कारोबार उनकी खरीद, बिक्री एवं ड्रग तस्करी के विरुद्ध किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरतें। तथा दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करें।
उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि अवैध नशे का कारोबार किसी भी किमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा उन्होंने कहा कि यदि कोई अवैध तरीके से शराब की बिक्री या अवैध नशे का कारोबार करता हुआ पकड़ा गया तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। उन्होंने जल्द ही टीम गठित कर कार्यवाई करने के निर्देश प्रशासन को दिए हैं।




