क्राइमलालकुआं

ऑफिस में घुसकर जिम ट्रेनर ने किया जानलेवा हमला, देवभूमि व्यापार मंडल अध्यक्ष पर किया वार,लालकुआं पुलिस ने चंद घंटों में दबोचा आरोपी।

लालकुआ

रिपोर्टर, मजहिर खान

, लालकुआं के हल्दूचौड़ में बड़ा हादसा होते-होते टल गया। देवभूमि व्यापार मंडल हल्दूचौड़ इकाई के अध्यक्ष खीम सिंह बिष्ट पर एक जिम ट्रेनर ने ऑफिस के भीतर घुसकर धारदार हथियार से जानलेवा हमला कर दिया। गनीमत रही कि समय रहते जान बच गई। घटना के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया।

इधर मामले का खुलाशा करते हुए अपर पुलिस अधीक्षक/ सीओ लालकुआँ दीपशिखा अग्रवाल ने बताया कि बीती 9 जनवरी को हल्दूचौड निवासी खीम सिंह अपने परिजनों के साथ आये जो हल्दूचौड में देवभूमि व्यापार मंडल के अध्यक्ष है उन्होने कोतवाली लालकुआं में तहरीर दी कि आशीर्वाद कॉम्प्लेक्स, हल्दूचौड़ में जिम ट्रेनर के रूप में काम करने वाला एक युवक उनके कार्यालय में घुस आया और धारदार हथियार से हमला कर दिया।जो सीसीटीवी कैमरे में कैद हैं। पुलिस ने मामले को गंभीरता लेते हुए बीएनएस की धारा 110/352/351(2) के तहत मुकदमा दर्ज किया और जांच उपनिरीक्षक शंकर नयाल को सौंपी।

जिसके बाद वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल के आदेश पर, एसपी सिटी हल्द्वानी मनोज कत्याल के निर्देशन पर गठित टीम में कोतवाली प्रभारी निरीक्षक ब्रजमोहन सिंह राणा के नेतृत्व में पुलिस ने त्वरित घेराबंदी कर कार्रवाई शुरू की। कुछ ही घंटों में पुलिस ने अभियुक्त युवराज सिंह तोमर पुत्र दिनेश सिंह तोमर, निवासी शाहपुर तहसील फतेहपुर थाना बड्डुपुर जिला बाराबंकी (उप्र), हाल निवासी हल्दूचौड़ को गिरफ्तार कर लिया।

अभियुक्त की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त धारदार हथियार (पाटल) और मोटरसाइकिल बरामद कर कब्जे में ले ली गई। मुकदमे में धारा 4/25 आर्म्स एक्ट भी बढ़ा दी गई। आरोपी को विधिक कार्रवाई पूरी करते हुए न्यायालय में पेश किया गया जहाँ उसे जेल भेज दिया है। एसपी सिटी ने बताया कि आराजकता किसी भी किमत पर बर्दाश्त नहीं कि जायेगी।

 

 

Related Articles

Back to top button