हल्द्वानी
रिपोर्टर मजहिर खान
हल्द्वानी के बुद्ध पार्क में बीते पांच दिनों से चल रहा धरना आखिरकार आज समाप्त हो गया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा बीते रोज देहरादून में छात्रों से बातचीत कर 10 दिनों के भीतर सीबीआई जांच और अन्य मांगों को मानने का आश्वासन देने के बाद आंदोलनकारियों ने धरना खत्म करने का निर्णय लिया।वहीं हल्द्वानी के बुद्ध पार्क में धरने पर बैठे छात्र-छात्राओं और समर्थकों ने आज सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान हरीश रावत, वा पीयूष जोशी जो कि बीते रोज से भूख हड़ताल पर बैठे थे, उन्हें जूस पिलाकर अनशन तुड़वाया गया।

धरना समाप्त होने के साथ ही आंदोलनकारियों ने चेतावनी दी है कि यदि वादे पूरे नहीं किए गए तो वे पुनः आंदोलन का रुख करेंगे।




