जिला प्रशासन ने साहित्यकारों का किया सम्मान।
कवि रत्न आदित्य द्विवेदी को सूर्यकांत त्रिपाठी निराला पुरस्कार।
लखनऊ

जिला प्रशासन एवं नागरिक सुरक्षा कोर लखनऊ की ओर से गणतंत्र दिवस के अवसर पर कवि सम्मेलन एवं मुशायरा का आयोजन किया गया । इस अवसर पर सम्मान समारोह का भी आयोजन किया गया। डॉक्टर शिवमंगल सिंह “मंगल”को मैथिलीशरण गुप्त ,पंडित आदित्य त्रिवेदी आदित्य को सूर्यकांत त्रिपाठी निराला , अबरार शरीफ को कैफ़ी आज़मी, सूर्य प्रकाश सूरज को अमीर खुसरो , शाहबाज तालिब को हरिवंश बच्चन, वंदना विशेष गुप्ता को सुभद्रा कुमारी चौहान सम्मान प्रदान किया गया। सम्मान समारोह के बाद श्रोताओं ने कभी सम्मेलन और मुशायरा का लुत्फ लिया। शायरों और कवियों ने इस अवसर पर देशभक्ति व मात्रभूमि के वैभव पर अपनी रचनाएं सुनाई। रामलीला परिसर के तुलसी हाल में आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिलाधिकारी सूर्यपाल गंगवार ने कवियों का सम्मान कर उन्हे गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर काव्य पाठ के लिए साधुवाद दिया।

इस अवसर पर एसीएम चतुर्थ सोहनलाल विशेष तौर पर उपस्थित रहे। कार्यक्रम में नागरिक सुरक्षा के अमरनाथ मिश्र ने संचालन किया और आयोजन में नागरिक सुरक्षा के अनिता प्रताप , ऋतुराज रस्तोगी ,सेठी आदि ने बढ़चढ़ कर प्रतिभाग किया।




