सुभाषनगर ज्वालापुर
सुभाष नगर महाकालेश्वर मंदिर में सावन लगते ही शिव पुराण पाठ आरंभ किया गया जिसका उच्चारण पंडित जोशी व पंकज शर्मा ने किया। सैकड़ो भक्तों ने शिव पुराण को सुनकर अपना जीवन सफल बनाया।

आज प्रातः 10:00 बजे से महाकालेश्वर मंदिर में पंडित पूर्ण जोशी व पंकज शर्मा ने यज्ञ हवन कर शिव पुराण का समापन किया और हवन के उपरांत भंडारे का आयोजन किया गया ।, जिसमें सैकड़ो भक्तों ने भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया।

पंडित जोशी जी ने बताया कि शिव पुराण को पढ़ने व सुनने से मनुष्य पापों से मुक्त हो जाता है यदि अधम पापी भी किसी भी एक अध्याय को सुन ले तो वह भी पापों से मुक्त हो जाता है । यदि कोई मनुष्य शिव पुराण को पूरा सुन ले तो उस मनुष्य को गौलोक , परमधाम का सुख मिलता है।
इस भंडारे में सेवक कींकू धीमान, जितेंद्र चौधरी, कृष्णा वर्मा ,राकेश वर्मा , अजय चौधरी ,पवन शर्मा, अक्षय शर्मा ,प्रभात झा ,पवन वर्मा ,उपेंद्र रावत,सचिन ,पूनम ,प्रेमलता, सुनीता चौधरी , पूजा, नीतू ,आदि ने भंडारे की सेवा कर पुण्य कमाया।




